इंडियन एयरफोर्स में शामिल अमेरिकी हेलीकॉप्टर चिनुक की पहली यूनिट, चंडीगढ़ में रहेंगे तैनात
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के 12वीं विंग एयरफोर्स स्टेशन में आज एक कार्यक्रम में चिनुक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर की पहली यूनिट को शामिल कर लिया गया। कार्यक्रम में आईएएफ चीफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी शामिल थे। आईएएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चिनुक हेलीकॉप्टर 19 देशों की वायुसेनाएं इस समय प्रयोग कर रही हैं। इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यत: ट्रूप्स और जरूरी सैन्य सामान को ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है।

चिनुक एक राष्ट्रीय संपत्ति
एयर चीफ मार्शल धनोआ ने इंडक्शन सेरेमनी में कहा, 'इस समय देश के सामने सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियां हैं और मुश्किल जगहों के लिए इस तरह की क्षमता वाले हेलीकॉप्टर की जरूरत है।' उन्होंने बताया कि चिनुक को भारत की खास जरूरतों के साथ मिलकर तैयार किया गया है और यह एक राष्ट्रीय संपत्ति है। इस हेलीकॉप्टर के आने से वायुसेना के मानवीय मिशन को तेजी मिल सकेगी। फरवरी माह में बोइंग की फिलाडेल्फिया स्थित वर्कशॉप में आधिकारिक तौर पर चिनुह हेलीकॉप्टर्स को आईएएफ को सौंपा गया था। इस कार्यक्रम को 'इंडिया-चिनुक ट्रांसफर सेरेमनी' नाम दिया गया था। इस मौके पर डीजीएओ एयर मार्शल ए देव, भारत के न्यूयॉर्क में पोस्टेड काउंसल जनरल संदीप चक्रवर्ती और एयर अटैच एयर कमोडेर शिवानंद मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications