इस दिवाली नहीं बिक रहा चाइनीज माल, चीन को 1.25 लाख करोड़ का झटका, 'वोकल फॉर लोकल' का तगड़ा असर
Diwali Chinese Products: इस दिवाली चीन को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए का बड़ा आर्थिक झटका लगा है। चीनी सामानों की बिक्री में भारी गिरावट आई है, जबकि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ रही है। पिछले कई सालों से दिवाली के दौरान चीनी सामानों के बहिष्कार का चलन रहा है। स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये और सजावट के सामान खरीदकर लोग 'वोकल फॉर लोकल' मुहिम का समर्थन कर रहे हैं।
पिछले कुछ वर्षों से दिवाली और धनतेरस पर चाइनीज प्रोडक्ट्स की डिमांड भारतीय मार्केट में लगातार घटती जा रही है। खासतौर पर सजावटी आइटम्स की बिक्री पहले के मुकाबले अब काफी घटी गई है। मांग कम होने से इंपोर्ट भी कम हो रहा है, ऐसे में घरेलू सामानों की बिक्री बढ़ रही है।

स्थानीय कारीगरों के लिए समर्थन
कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देशभर के व्यापारिक संगठनों को महिलाओं, कुम्हारों, कारीगरों और दिवाली से जुड़े सामान बनाने वाले अन्य लोगों की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस पहल से उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ी है, जो अब आयातित उत्पादों के बजाय घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। नतीजतन, उपभोक्ता की पसंद में इस बदलाव के कारण चीन को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: दिवाली की रौनक के बीच भोपाल में लगे सांस्कृतिक पोस्टर-बैनर
धनतेरस पर खरीदारी बढ़ी
परंपरागत रूप से दिवाली और धनतेरस पर भारत में खरीदारी काफी बढ़ जाती है। लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, रसोई के सामान, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और मोबाइल जैसे व्यावसायिक उपकरण, बही-खाते और फर्नीचर खरीदते हैं। कैट के अनुमान के अनुसार, इस साल धनतेरस पर कारोबार लगभग 60 हज़ार करोड़ रुपये तक पहुंच गया और दिवाली तक इसके 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है।
सोने और चांदी के बाजार पर प्रभाव
इस साल सोने-चांदी के साथ-साथ पीतल के बर्तनों की भी खूब खरीदारी हुई। इस दौरान करीब 2500 करोड़ रुपए की चांदी खरीदी गई। वहीं, सोने की बिक्री एक दिन में ही 20 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: धनतेरस पर बिक गया 25 हजार किलोग्राम सोना, फिर भी नहीं तोड़ पाया पिछले साल का रिकॉर्ड
कैट के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इस दिवाली बाजारों में 'वोकल फॉर लोकल' की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, क्योंकि लगभग सभी खरीदारी भारतीय सामानों पर केंद्रित है। दिवाली के दौरान चीनी उत्पादों के चल रहे बहिष्कार ने चीन के वित्तीय घाटे में अहम योगदान दिया है, जबकि साथ ही स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications