धनतेरस पर बिक गया 25 हजार किलोग्राम सोना, फिर भी नहीं तोड़ पाया पिछले साल का रिकॉर्ड
धनतेरस के मौके पर इस बार सोने-चांदी की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में कुछ गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट की मानें तो इस वर्ष तकरीबन 10-15 फीसदी सोना कम बिका है। हालांकि ग्राहकों की भारी भीड़ सर्राफा बाजार में देखने को मिली, लेकिन लोगों ने अपेक्षाकृत कम वजन में खरीदारी की है, जिसकी वजह से पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में सुस्ती देखने को मिली है।
आईबीजीए के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने बताया कि त्योहारों के मौसम में लोगों में गोल्ड-सिल्वर की खरीद को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष तकरीबन 25 टन सोने की बिक्री हुई है। इसकी एक बड़ी वजह बताई जा रही है गोल्ड के दाम में रिकॉर्ड ऊंचाई। इस वर्ष गोल्ड के दाम में 25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। सोना तकरीबन 80 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

20 हजार करोड़ का सोना बिका
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार धनतेरस पर 60 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इस मौके पर 20 हजार करोड़ का सोना तो 2500 करोड़ रुपए की चांदी बिक गई। दीवाली पर जहां 20 टन सोना बिका तो 250 टन चांदी की बिक्री हुई है, जिसकी कीमत तकरीबन 2500 करोड़ रुपए है।
यानि पिछले धनतेरस के मुकाबले इस वर्ष चांदी की बिक्री में 33 फीसदी की बढ़त हुई है जबकि गोल्ड की बिक्री में तकरीबन 15 फीसदी की गिरावट हुई है।
हल्की ज्वेलरी पर फोकस
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लोग इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी परंपरा के अनुसार करते हैं। लेकिन इस बार लोगों ने कम वजन की खरीदारी की।
ज्वेलरी की डिमांड में तकरीबन 10-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। लोगों ने हल्की ज्वेलरी और हीरे में दिलचस्पी दिखाई। ग्राहकों ने 1-3 लाख रुपए की ज्वेलरी की खरीदारी की।
पिछले धनतेरस की तुलन में कम बिक्री
ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार ग्राहकों ने चांदी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। चांदी की मांग में तकरीबन 30-35 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पिछले धनतेरस की तुलना में इस वर्ष सोने की कीमतों में तकरीबन 30 फीसदी तक की बढ़त हुई है जबकि चांदी के दाम में 35 फीसदी की बढ़ हुई है।
आज का भाव
आज यानि 30 अक्तूबर को गोल्ड रेट की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का दाम 80460 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का दाम 73760, 18 कैरेट गोल्ड का दाम 60350 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications