PM मोदी का मुरीद हुआ चीन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की तारीफ, कहा- एनर्जी सेक्टर में उठाए अच्छे कदम
हांगझू। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को लेकर मोदी के प्रयासों को सराहा है। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी सम्मेलन में पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं।

जिनपिंग ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते ग्राफ पर बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश काफी अच्छा काम कर रहा है। खासकर ऊर्जा के क्षेत्र में। उन्होंने कहा, 'एनर्जी को लेकर पीएम मोदी की पॉलिसी काफी बेहतर है और उसके अच्छे रिजल्ट भी देखने को मिल रहे हैं।'
मोदी ने भ्रष्टाचार और कालेधन का मुद्दा उठाया
जी-20 में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशों को भ्रष्टाचार और काले धन को लेकर सख्त होना चाहिए। इसके लिए हर संभव कोशिश की जाए और एक्शन लेने के लिए सभी प्रतिबद्ध हों, तभी समस्या का हल होगा।
उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार, काला धन, टैक्स चोरी जैसे मामलों के प्रति सरकार को सचेत रहना चाहिए और इन पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए, तभी सरकार बेहतर काम कर सकेगी।
ओबामा ने भी की मोदी की तारीफ
इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जीएसटी बिल के जरिए उन्होंने एक बेहतरीन कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications