चीनी सेना को मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक, भारतीय सेना को दी जानकारी

ईटानगर, 23 जनवरी। अरुणाचल प्रदेश भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से लापता 17 वर्षीय युवक मिराम तरोन का कथित तौर पता चल गया है। रविवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सेना को बताया कि उन्हें एक भारतीय शख्स का पता चला है। उसकी रिहाई या वापसी के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। तेजपुर के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा, 'चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश से एक लापता लड़का मिल गया है और उसकी वापसी के लिए जरूरी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।'

Recommended Video

      China की सीमा में मिला अरुणाचल से किडनैप 17 साल का मीराम तारौन, PLA ने दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
      Chinese Army found missing youth from Arunachal Pradesh informed Indian Army

      हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जो व्यक्ति मिला है वह 17 वर्षीय मिराम तरोन है, जिसके लिए सेना ने सहायता मांगी थी। बता दें कि मिराम तरोन सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से लापता हुआ था। स्थानीय सांसद तापिर गाओ ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए दावा किया था कि लड़के को चीनी सेना द्वारा अगवा किया गया है। इस दावे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया जिसके बाद अब भारतीय सेना ने युवक की तलाशी अभियान शुरू किया। इस संबंध में चीनी सेना से भी संपर्क किया गया था।

      यह भी पढ़ें: उइगर मुस्लिमों को प्रताड़ित करने में पाकिस्तान करता है चीन की मदद, इमरान खान के ढोंग की खुली पोल

      अधिकारियों के मुताबिक लापता युवक अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले के जिदो गांव का रहने वाला है। उसे इस सप्ताह की शुरुआत में पीएलए ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। जिला अधिकारियों ने कहा कि मिराम तरोन कुछ अन्य लोगों के साथ दो देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में शिकार कर रहा था जब यह घटना हुई। लापता लड़के की सूचना मिलते ही सेना ने पीएलए से संपर्क किया। इसी तरह की घटना सितंबर 2020 में हुई थी जब पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था और लगभग एक सप्ताह बाद उन्हें रिहा कर दिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+