मोदी ओर जिनपिंग की हुई मुलाकात, पीएम ने लखवी पर जताई कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी की बुधवार को उफा में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक लंबी मुलाकात हुई, जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने चीनी प्रेसिंडेट से मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी के मामले में हस्तकक्षेप करने में नाराजगी जाहिर की है।
मोदी और शी जिनपिंग के बीच में करीब 85 मिनट लंबी मुलाकात हुई जिसमें पीएम मोदी ने लखवी समेत चीन द्वारा बनाए जा रहे 46 अरब डॉलर लागत वाले आर्थिक गलियारे पर अपना पक्षा रखते हुए चीन से सीधे तौर पर अपनी बात रखी।
मोदी ने चीन से लखवी मामले पर जताई कड़ी आपत्ति
इस महत्वपूर्ण बातचीत के बारे में विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन द्वारा प्रस्ताव को ब्लॉक किए जाने का मुद्दा मजबूती से उठायाहै और उन्होंने चीन से भारत की चिंता के बारे में बताया है। जयशंकर के मुताबिक यह एक स्वस्थ बैठक रही है।
भारत-चीन की मुलाकात प्रभावशाली रही
मालूम हो बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नुरसुल्तान नजरबायेव के साथ यहां द्विपक्षीय वार्ता की और व्यापार, ऊर्जा, रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।













Click it and Unblock the Notifications