सिक्किम और भूटान के बीच स्थित Chumbi Valley में भी चीन की सेना तैनात!

नई दिल्‍ली। अभी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ टकराव जारी है और इसी बीच चीन एक और जगह पर तेजी से गतिविधियां बढ़ाने में जुट गया है। सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने अब चुंबी वैली में सक्रियता बढ़ा दी है। यह जगह सिक्किम और भूटान को अलग करती है।

Recommended Video

      India-China Tension: Sikkim-Bhutan के बीच Chumbi Valley में भी Chinese Army तैनात! | वनइंडिया हिंदी
      india-china

      PLA ने तैयार किए कई कैंप्‍स

      चुंबी वैली, तिब्‍बत में आती है और यहां पर चीनी सेना की मौजूदगी की खबर परेशान करने वाली है। चुंबी वैली में पीएलए के कई कैंप्‍स नजर आए हैं। दूसरी तरफ लद्दाख की पैगोंग त्‍सो इलाके पर चीनी सैनिक जमे हुए हैं। वहीं देपसांग के आसपास भी बड़े स्‍तर पर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार कर लिया है। साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में उसने एलएसी से सटे रडार स्‍टेशनों को भी अपग्रेड किया है। बताया जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख के रोडोक इलाके में दो नए कैंप्‍स तैयार किए गए हैं। इन दोनों कैंप्‍स को पीएलए ने काम्‍प्‍लेक्‍स 1 और 2 नाम दिया है। बताया जा रहा है कि काम्‍प्‍लेक्‍स 2 में 36 बिल्डिंग्‍स पर निर्माण कार्य जारी है। वहीं कॉम्‍प्‍लेक्‍स में 24 इमारतों के बारे में जानकारी दी गई है।

      CDS बोले-होगा मिलिट्री एक्शन

      पिछले दिनों चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि एलएसी पर चीन के साथ जारी टकराव पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर लद्दाख में चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के साथ तनाव कम होता नजर नहीं आया तो फिर मिलिट्री एक्‍शन संभव है। लेकिन अगर दोनों देशों के बीच जारी सेना और राजनयिक वार्ता असफल रही, तभी इस विकल्‍प को आगे बढ़ाया जाएगा। जनरल रावत ने कहा, 'अभी तक सरकार की तरफ से यही कोशिश की जा रही है कि इस मसले को शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी गतिविधि और घुसपैठ को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। अगर एलएसी पर यथा स्थिति को बहाल करने में सफलता नहीं मिली तो फिर मिलिट्री एक्‍शन के लिए तैयार रहना चाहिए।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+