जी हां, बीजिंग नहीं दिल्‍ली है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर!

नई दिल्‍ली। बीजिंग में प्रदूषण की वजह से रेड अलर्ट, दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण पर राज्‍य सरकार के नए नियम, पिछले कई दिनों से इस तरह की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चीन की राजधानी बीजिंग में भले ही प्रदूषण की वजह से रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया हो, दिल्‍ली प्रदूषण के मामले में इससे कहीं आगे है।

वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन यानी डब्‍लूयएचओ की ओर से जारी एक लिस्‍ट तो कम से कम यही कहती है। इस लिस्‍ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर भारत में ही है।

दिल्‍ली इस लिस्‍ट में टॉप पर है जिसे वर्ष 2014 में तैयार किया गया था। इस लिस्‍ट में दुनिया के 91 देशों के वायु प्रदूषण पर अध्‍ययन किया गया था। दिल्‍ली की हवा में मौजूद खतरनाक माइक्रोस्‍कोपिक तत्‍वों का स्‍तर 153 तक है।

कौन-कौन से शहर

  1. दिल्‍ली, भारत
  2. पटना, बिहार
  3. ग्‍वालियर-मध्‍य प्रदेश
  4. रायपुर-छत्‍तीसगढ़
  5. कराची-पाकिस्‍तान
  6. पेशावर-पाकिस्‍तान
  7. रावलपिंडी-पाकिस्‍तान
  8. खोरमाबाद-ईरान
  9. अहमदाबाद-गुजरात
  10. लखनऊ-उत्‍तर प्रदेश
  11. फिरोजाबाद-उत्‍तर प्रदेश
  12. दोहा-कतर
  13. कानपुर-उत्‍तर प्रदेश
  14. अमृतसर-पंजाब
  15. लुधियाना-पंजाब
  16. इदगिर-टर्की
  17. नारायोनगंज-बांग्‍लादेश
  18. इलाहाबाद-उत्‍तर प्रदेश
  19. आगरा-उत्‍तर प्रदेश, भारत
  20. खन्‍ना, पंजाब

आगे की स्‍लाइड्स पर नजर डालिए और जानिए कि यह रिपोर्ट और क्‍या कहती है।

क्‍या है बीजिंग का हाल

क्‍या है बीजिंग का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग की वर्तमान एयर क्‍वालिटी का अध्‍ययन किया जाए तो स्‍तर 200 पर आता है।

12 प्रतिशत ही पूरी करते हैं गाइडलांइस

12 प्रतिशत ही पूरी करते हैं गाइडलांइस

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदूषित शहरों में रहने वाले सिर्फ 12 प्रतिशत लोग ही डब्‍ल्‍यूएचओ की गाइडलाइंस को पूरा करते हैं।

जितनी ज्‍यादा इनकम उतनी ही जागरुकता

जितनी ज्‍यादा इनकम उतनी ही जागरुकता

रिपोर्ट की मानें तो कुछ ही देश गाइडलाइंस को पूरा करने की ओर से सक्रियता दिखाते हैं। ये वे देश हैं जहां पर लोगों की प्रति व्‍यक्ति आय अच्‍छी है।

साउथ एशिया का हाल बुरा

साउथ एशिया का हाल बुरा

एयर क्‍वालिटी की बात करें तो ईस्‍टर्न मैडिटेरियन के साथ साउथ एशियन देशों, लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों में हालात बदतर हैं।

क्‍या है अमेरिका के हालात

क्‍या है अमेरिका के हालात

अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स और न्‍यूयॉर्क की बातें करें तो यहां पर हवा में खतरनाक तत्‍वों का स्‍तर क्रमश: 20 और 14 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+