रास्ता बदल कर चीनी सैनिकों ने फिर किया लद्दाख के चुमार में घुसपैठ

नई दिल्ली। चीनी सैनिकों ने एक बार फिर लद्दाख के चुमार में नए रास्ते के जरीए घुसपैठ की है। दो दिनों में यह दूसरी बार है चीन ने घुसपैठ की कोशिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 50 जवान नौ वाहनों में सवार होकर वहां पहुंचे। इससे पहले चुमार इलाके में ही एक पहाड़ी पर करीब 35 चीनी जवान पहले से डेरा डाले हैं। चुमार लद्दाख के उत्तर पूर्व में 300 किलोमीटर दूर स्थित है।

china

जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिक तुरंत वाहनों से उतरे और भारतीय सेना की मौजूदगी से महज 100 मीटर की दूरी पर खुद को तैनात कर लिया। गुरूवार को जब चीन की सेना खुद ब खुद इस अपनी सीमा की ओर लौटने लगे थे, तभी भी भारतीय सेना ने पूरी तरह इलाका नहीं छोड़ने का फैसला किया था।

चीन ने नए रास्ते से किया घुसपैठ

चुमार में 30-आर चौकी पर पीएलए के जवान अकसर आते रहे हैं। भारतीय सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर इस प्रमुख चौकी पर निगरानी रखती है। वहीं, यह भारत को सीमाक्षेत्र में काफी अंदर तक चीन की गतिविधियों पर नजर रखने का अवसर देती है। सूत्रों ने कहा कि पीएलए के करीब 35 अन्य जवान परसों रात लौटने के बाद कल सुबह चुमार में एक दूसरी जगह चले गये थे। वे लगातार दूसरे दिन आज वहां मौजूद रहे।

जवानों के लिए खाने के पैकेट भी उपलब्ध

यहां तक की चीनी हेलीकॉप्टर अपने जवानों के लिए खाने के पैकेट भी गिरा रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक वायु क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है। सूत्रों ने कहा कि गुरुवार रात को चीनी जवानों की वापसी के बाद इलाके से अपने क्रियाकलापों को कम करने की शुरुआत कर चुकी भारतीय सेना ने गतिरोध की आशंका के चलते एक बार फिर खुद को तैयार करते हुए अपने तंबू लगाने शुरू कर दिये हैं।

इस इलाके में रविवार को तनाव उपजा था। जब चीन की ओर सड़क निर्माण कर रहे कुछ चीनी मजदूरों ने भारतीय क्षेत्र में घुसना शुरू कर दिया। उन्होंने यह दावा भी किया कि उन्हें भारतीय क्षेत्र में पांच किलोमीटर अंदर तिबले तक सड़क बनाने के निर्देश हैं। जिस पर भारतीय सेना ने आपत्ति जताई और मजदूरों तो इलाका छोड़ने की चेतावनी दी कि उन पर देश में गैरकानूनी तरीके से घुसने के मामले में भारतीय कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+