लापता हुए 5 भारतीय नागरिकों के मिलने की चीन ने की पुष्टि

नई दिल्ली। चीन ने अरूणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच भारतीय युवकों के अपने यहां मिलने की पुष्टि की है। इस बात की जानकारी मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है। रिजिजू ने बताया कि, पीएलए ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक उनक मिले थे। सभी भारतीय को भारत को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

Recommended Video

    Arunachal Pradesh से लापता युवा China में मिले, लाने की प्रक्रिया शुरू | वनइंडिया हिंदी
     China confirmed that five men missing from Arunachal Pradesh have been found on their side

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि, चीनी सेना ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन मैसेज का जवाब दिया। उन्होंने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 लोग उनकी तरफ मिले हैं। उन लोगों को हमारे अध‍िकारियों को सौंपने के तरीकों पर काम चल रहा है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों की अपहरण की जांच के लिए एक पुलिस टीम को मैकमोहन लाइन से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भेजा गया है। यह लाइन अपर सुबनसिरी जिले को तिब्बत से अलग करती है। कहा जा रहा है कि इन युवकों को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने उनको अगवा किया है।

    गांववालों का दावा है कि ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से पांच भारतीयों को कथित रूप से अगवा कर लिया है।

    एरिंग ने पीएमओ को टैग कर अपने ट्वीट में दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के पांच लोगों को अगवा किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी अरुणाचल प्रदेश के 5 निवासियों को अगवा किए जाने पर चिंता जाहिर की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+