कर्नाटक: बीजेपी महासचिव की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर
चिंकमंगलूर: कर्नाटक में चिंकमंगलूर के बीजेपी महासचिव अनवर की बीती रात हत्या कर दी गई। चिंकमंगलूर के गौरी कालुवे इलाके में अज्ञात बाइक सवारों ने अनवर की चाकु गोदकर हत्या कर दी। घटना बीती रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। खबरों के अनुसार, अनवर पर ये जानलेवा हमला तब हुआ जब वो किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे।

हमले में बुरी तरह घायल बीजेपी महासचिव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पूरे मामले को पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से देख रही है। जबकि स्थानिय बीजेपी नेता इसे साजिश बता रहे हैं, तो हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव भी है।
पिछले दिनों, कर्नाटक में सिलसिलेवार तरीके से बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के कारण पहले से ही तनाव है और अब बीजेपी महासचिव की हत्या ने सियासी पारे को चढ़ा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद की कुछ कहा जा सकता है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications