विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार, पांच विधायक बन सकते हैं मंत्री

चुनाव के पहले होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा

नई दिल्ली। चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर अपनी कैबिनेट में विस्तार करने जा रहे हैं। इस विस्तार में पांच विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। खबरों के मुताबिक शनिवार को राजभवन में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। शिवराज सिंह चौहान के एक दिन पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गुरुवार रात हुई मुलाकात के बाद राजभवन से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा है।

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे राज्यमंत्री हर्ष सिंह की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है, इसके अलावा उम्र का हवाला देते हुए पीएचई मंत्री कुसुम सिंह मेहदेले को भी आराम दिया जा सकता है। इनकी जगह नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

ये बन सकते हैं मंत्री

ये बन सकते हैं मंत्री

चुनाव के पहले होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा। इस लिहाज से अशोकनगर से विधायक गोपीलाल जाटव, मंदसौर जिले से जगदीश देवड़ा या यशपाल सिंह सिसौदिया में से किसी एक के मंत्री बनने की संभावना है। धार से रंजना बघेल और नीना वर्मा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं विंध्य से केदारनाथ शुक्ला और शंकरलाल तिवारी में से किसी एक को मौका मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल से जातिगत समीकरणों को साधने के लिए नारायण सिंह कुशवाह को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

 इंदौर को प्रतिनिधित्व मिलना तय

इंदौर को प्रतिनिधित्व मिलना तय

मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर को प्रतिनिधित्व मिलना तय माना जा रहा है। इंदौर से जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है,उनमें रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता और पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया शामिल हैं। इन तीनों में से किसी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। यह पहली दफा है कि मंत्रिमंडल में इंदौर के किसी विधायक का प्रतिनिधित्व नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+