मुख्यमंत्री ने भुवनेश्‍वर में ओडिशा टेबल टेनिस अकादमी का किया उद्घाटन, खेल को मिलेगा बढ़ावा

ओडिशा की राजधानी में 16 टेबलों वाले विशाल टेबिल टेनिस अकादमी की शुरूआत हुई है। जिसका उद्घाटन नवीन पटनायक ने किया। टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा टेबल टेनिस अकादमी के द्वारा इसकी शुरूआत की गई है
जिसमें 16 टेबलों वाला एक विशाल टेबल टेनिस कोर्ट, सुसज्जित व्यायामशाला, एक भारोत्तोलन रूम और एक शतरंज क्षेत्र है।

Chief Minister Naveen Patnaik

मंगलवार को ओडिशा टेबल टेनिस अकादमी का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा 29वीं राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 के उद्घाटन की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा

ओडिशा टेबल टेनिस अकादमी के उद्घाटन के साथ हम टेबल टेनिस में खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। यह अकादमी न केवल उभरती प्रतिभाओं को पोषित करेगी बल्कि मनोरंजन और प्रतिस्पर्धी भावना के केंद्र के रूप में भी काम करेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया इनडोर हॉल में 33 टेबल टेनिस सेंटर स्‍थापित किए जाएंगे। उन्‍होंने ये भी बताया कि ये सेंटर दिसंबर 2023 तक शुरू हो जाएंगे जिसमे प्रत्‍येक में तीन टीटी टेबल होंगे। कटक टीटी अकादमी भी 16 टेबलों के साथ शीघ्र ही चालू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने और उसकी प्रगति के लिए ओडिशा राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही सीएम पटनायक ने विशिष्ट खिलाड़ी तैयार करने जो भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें उनके लिए सभी जरूरी सुविधाएं और मदद करने के भी प्रोपोजल दिया।

टीटीएफआई के महासचिव कमलेश मेहता और उपाध्यक्ष पीके चौधरी ने खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण और 2019 में राष्ट्रमंडल टीटी चैंपियनशिप और राष्ट्रीय टीटी चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए जो मुख्‍यमंत्री ने समर्थन किया उसकी तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+