'सिर्फ शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह ही क्यों,मैं भी...',टुकड़े-टुकड़े गैंग पर अब चिदंबरम ने दिया ये बड़ा बयान
'सिर्फ शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह ही क्यों, मैं भी...', टुकड़े-टुकड़े गैंग पर अब पी चिदंबरम ने दिया ये बड़ा बयान
नई दिल्ली, 04 सितंबर: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के 'स्लीपर सेल' कहा है। इस बयान को लेकर अब कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर रविवार को पूछा कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिर्फ शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को ही टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर क्यों कहा, वो भी तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, मैंने संसद में घोषणा की थी कि मैं टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सदस्य हूं! फिर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मेरा नाम क्यों नहीं लिया।
Recommended Video

'मैंने संसद में घोषणा की थी कि मैं टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सदस्य हूं...'
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ''मध्य प्रदेश के गृह मंत्री को शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य कहने से क्यों रोका? मैंने संसद में घोषणा की थी कि मैं टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सदस्य हूं!''

'नरोत्तम मिश्रा को केंद्रीय गृह मंत्री बना देना चाहिए...'
पी चिदंबरम ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मैंने यह भी बताया था कि एक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा था कि सरकार को टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में "कोई जानकारी नहीं" है! अगर मध्य प्रदेश गृह मंत्री (नरोत्तम मिश्रा) के पास केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) से अधिक जानकारी है, तो उन्हें (नरोत्तम मिश्रा) केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए!''

'केवल जब भाजपा शासित राज्यों में कुछ होता है, तो शबाना, नसीरुद्दीन बयान देते हैं...'
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, "मामला यह है..यह शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल हैं। राजस्थान में कन्हैया लाल के सिर काटने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। झारखंड में हमारी बेटी को आग लगा दी गई है। लेकिन क्या उन्होंने कुछ कहा? केवल जब भाजपा शासित राज्यों में कुछ होता है, तो वे बयान जारी करते हैं।''

चिदंबरम ने संसद में क्या कहा था?
फरवरी 2022 में पी चिदंबरम ने संसद में कहा था कि यह एक बिना डेटा वाली सरकार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर अपने जवाब में, चिदंबरम ने कहा, "मैं 'टुकड़े टुकड़े' गिरोह का सदस्य हूं, जिसका अर्थ है 'व्यवधान'। मैं चिंतित हूं क्योंकि इस संसद में एक सवाल पूछा गया था कि 'कौन सदस्य हैं' टुकड़े टुकड़े गैंग के?' और माननीय मंत्री ने कहा 'हमारे पास टुकड़े-टुकड़े गैंग पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है'।"
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications