झारखंड के बाद एक और राज्य में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने जीती 10 में से 9 सीट

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में 21 दिसंबर को 10 नगर निगम, 38 नगरपालिका परिषद और 103 नगर पंचायत पर हुए चुनाव के मंगलवार को नतीजे आए हैं। 10 नगर निगम पर हुए चुनाव में 9 नगर निगम पर कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि 1 पर भाजपा जीती है। राज्य में सुकमा सहित कई अन्य ऐसी नगर पंचायतें भी हैं, जहां पहली बार कांग्रेस का खाता खुला है।

Recommended Video

    Chhattisgarh Urban Body Election में BJP को झटका, Congress ने जीती 10 में से 9 सीट |वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन

    कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन

    प्रदेश में 2840 वार्डों के लिए 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसमें 10162 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में थे। निकाय चुनावों में कांग्रेस को 1283 वार्ड पर जबकि भाजपा को 1131 पर जीत मिली है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (जोगी) को 36 सीटें मिलीं हैं। निर्दलीय के खाते में 364 सीटें गई हैं।

     हमारे काम की जीत हुई है: कांग्रेस

    हमारे काम की जीत हुई है: कांग्रेस

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मारकम ने कहा है कि शहरी क्षेत्र में अक्सर भाजपा को बढ़त मिलती रही है, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा है। कांग्रेस ने सरकार के एक साल की उपलब्धियों और कामों के दम पर चुनाव लड़ा। जनता ने जिस तरह से कांग्रेस पर भरोसा जताया है, उससे साफ है कि वह सरकार के काम से संतुष्ट है।

    दो दिन पहले झारखंड में लगा है झटका

    दो दिन पहले झारखंड में लगा है झटका

    झारखंड की 81 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे दो दिन पहले 23 दिसंबर को आए हैं। राज्य में सत्ता भाजपा के हाथ से चली गई है। 81 सीटों में से कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीती हैं और स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं। भाजपा राज्य में विपक्ष में बैठेगी।

    24 साल से जमशेदपुर पूर्व सीट जीत रहे पूर्व सीएम रघुवर दास चुनाव हार गए। रघुवर के अलावा उनके 4 मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव चुनाव हारे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+