छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 8 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बारातियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार बच्‍चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 30 घायल यात्रियों को शंकरगढ़ के स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक धारानगर के पास एक पिकअप वाहन पलटने की सूचना मिली।

छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 8 की मौत

इस गाड़ी में बाराती सवार थे। सड़क खराब होने और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण ये वाहन पलट गया। हादसे के दौरान करीब 10 लोग पिकअप वाहन के नीचे दब गए थे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन गाड़ी के नीचे दबने के कारण 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुरुष, महिला और बच्चों को मिलाकर इस पिकअप में कुल 40 लोग सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+