छत्तीसगढ़ के मंत्री रविंद्र चौबे को पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मंत्री रवींद्र चौबे को की तबीयत बिगड़ गई है। अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। रवींद्र चौबे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री हैं।

Chhattisgarh Minister Ravindra Choubey suffered a heart attack, admitted to a hospital

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, शिवकुमार डहरिया और प्रेमसाय सिंह यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दो दिनों से उत्तप्रदेश में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। चौबे शुक्रवार को रायबरेली की चुनावी रैलियों में शामिल हुए थे। उनके करीबियों ने बताया कि शाम से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। शनिवार की सुबह उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थि जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम भूपेश बघेल ने रविंद्र चौबे की तबियत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है। उन्होंने प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को अस्पताल भी भेजा है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही कृषि मंत्री की स्थिति में सुधार होगा, उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा। अगर उनकी सेहत में सुधार नहींं होता है तो एयरलिफ्ट कर मेदांता ले जाया जाएगा। रायपुर से उनके परिजनों को भी ले जाने की तैयारी की जा रही है। सीएम भूपेश बघेल मंत्री के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+