कलेक्टर से नेता बने ओपी चौधरी ने कहा- साथ नहीं देने वालों पर कहर बनकर टूटूंगा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है, तो साथ ही विवादित बयानों का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामले में, वायरल हो रहे एक वीडियो ने कलेक्टर से राजनेता बने ओम प्रकाश चौधरी की मुश्किलें बढ़ा दी है जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि जिसने उनका साथ नहीं दिया, वे उन पर कहर बनकर टूटेंगे। बीजेपी ने ओपी चौधरी को खरसिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

रायपुर के पूर्व कलेक्टर हैं ओम प्रकाश चौधरी

रायपुर के पूर्व कलेक्टर हैं ओम प्रकाश चौधरी

रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओम प्रकाश चौधरी वायरल वीडियो में चौधरी मतदाताओं से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जो लोग उनका साथ नहीं देंगें, उन पर वो कहर बनकर टूटेंगे। उन्होंने अगस्त में रायपुर के कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। चौधरी 2005 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

बीजेपी में हुए हैं शामिल

बीजेपी में हुए हैं शामिल

उन्होंने कहा, सबको मालूम होना चाहिए कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी भारी बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। सबको मालूम होना चाहिए कि रमन सिंह चौथी बार राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा का हिस्सा होने के कारण मैं एक पॉवरफुल व्यक्ति रहूंगा। उन्होंने कहा कि जो सही के साथ रहेंगे, वे उनका साथ देंगे लेकिन जो लोग सही के लिए साथ नहीं देंगे उनपर वे कहर बनकर टूटेंगे।

बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

चुनाव के दौरान इस तरीके की बयानबाजी अक्सर देखने को मिलती है जब नेता जनता के बीच जाकर तरह-तरह की बयानबाजी करते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होने हैं, पहले चरण में 12 नवंबर को जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+