छत्तीसगढ़: कुमार विश्वास के ट्वीट के जवाब में भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है वैसे-वैसे कांग्रेसी खेमे में खुशी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस यहां 15 सालों बाद वापसी करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 64 सीटों पर और भाजपा 18 सीटों पर आगे है। आठ सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को बधाई दी है। कुमार के ट्वीट पर भूपेश पटेल ने कहा कि, मेरे पसीने की एक एक बूंद छत्तीसगढ़ की जनता के हित में बहेगी।

chhattisgarh election results 2018 congress kumar vishwas bhupesh baghel

मंगलवार को घोषित हुए चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने बीजेपी का छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस की इस जीत पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि, जनता ने अपना काम कर दिया है भूपेश बघेल आशा है, अब आप सब अपना काम निष्ठापूर्वक व जनआकांक्षाओं के अनुसार करेंगे ! कुमार के इस ट्वीट का जबाव देते हुए भूपेश बघेल ने लिखा कि, आश्वस्त रहें, मेरे पसीने की एक एक बूंद छत्तीसगढ़ की जनता के हित में बहेगी।


छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 83 सीटों पर उपलब्ध रुझान के मुताबिक कांग्रेस 61 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गठबंधन सात सीटों पर आगे है। वहीं एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगे चल रही है। अंबिकापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ताम्रध्वज साहू और पाटन सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+