दंतेवाड़ा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, नक्सलियों की बड़ी साजिश का शक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बड़ा हादसा टल गया है। यहां एक मालगाड़ी का इंजन 8 डब्बों के साथ पटरी से उतर गया। हादसा भंसी और कमालुर इलाके के बीच का है। प्रथम दृष्टया जो बात सामने आई है उसके मुताबिक इस हादसे में नक्सिलयों का हाथ हो सकता है। पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। वहीं इस रूट पर कई ट्रेनों के आवागमन में देरी हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications