मुंडे के बजाए रमण सिंह ने मोदी को दे दी श्रद्धांजलि

raman singh
नयी दिल्ली। एनडीए सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन सड़क हादसे में हो गया। भारतीय जनता पार्टी समेत पूरे देश के लिए शोक का समय था। तमाम नेता मुंडे के प्रति अपनी सद्भावना और शोक व्यक्त कर रहे थे। मुंडे को श्रद्धांजलि देते वक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह से बड़ी चूक हो गई।

मुडे को श्र्द्धांजलि देने के बजाए रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया। हलांकि उन्हें पौरन अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। राजधानी में आयोजित शोकसभा में धाराप्रवाह बोलते हुए रमण सिंह ने मुंडे के बजाए मोदी का नाम लेकर शोक व्यक्त कर दिया। लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने भूल सुधार कर ली।

आपको बता दें कि इसी तरह की गलती एक हिन्दी समाचार चैनल ने भी कर दी। 26 मई को जब मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले राजघाट गए पर जाने थे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए थे। तब एनडीटीवी इंडिया ने यह खबर दिखाते हुए गलत टि‍कर चला दिया था। टि‍कर में लि‍खा गया था, मोदी की समाधि पर नरेंद्र मोदी। जि‍सके बाद चैनल ने गलती सुधारते हुए भूल के लि‍ए माफी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+