छत्तीसगढ: भूपेश बघेल ने सीएम बनते ही किसानों को दी 2 बड़ी सौगातें
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ लेते हुए एक्शन में आ गए हैं। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनते ही कांग्रेस के चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 2 घंटे के भीतर ही उन्होंने किसानों के कर्ज माफी फाइल पर दस्तखत कर दिए। कर्ज माफी का मौजूदा और बैंकों की सूची में शामिल डिफाल्टर किसानों को भी फायदा होगा। इसके साथ ही नए सीएम ने किसानों के समर्थन मूल्य पर भी कैबिनेट की मुहर लगा दी।

शपथग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन घोषणाए की थी कि 10 दिनों के अंदर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और सीएम ने कहा कि, 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों के कर्ज माफ किया जाएगा। इसमें करीब 61 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, किसानों द्वारा कॉपरेटिव और सोसायटियों से लिए कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन प्राइवेट बैंक से लिए कर्ज के लिए कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
भूपेश बघेल ने दूसरा सबसे बड़ा फैसला समर्थन मूल्य को लेकर किया। उन्होंने कहा कि, मक्के के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1700 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा तीसरा फैसला झीरम घाटी घटना पर लिया।
उन्होंने कहा कि, हमारा तीसरा निर्णय झीरम घाटी से संबंधित है। नंद कुमार पटेल जैसे प्रमुख नेताओं सहित कुल 29 लोग इसमें मारे गए थे। अबतक षड्यंत्रकारियों का खुलासा नहीं हो पाया है। इतिहास में राजनेताओं का ऐसा नरसंहार कभी नहीं हुआ। इसलिए अपराधियों को पकड़ने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications