छत्तीसगढ़ चुनाव: 2 पीठासीन अधिकारी और 2 थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर मतदान जारी है। 3 बजे तक राज्य में 45.2 प्रतिशत तक वोटिंग हुई। रायपुर में निर्वाचन आयोग ने पार्टी विशेष के पक्ष में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के आरोप में 2 पीठासीन अधिकारी और 2 थाना प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है। EVM मशीनों में आ रही खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया काफी बाधित हो रही है।

छत्तीसगढ़ चुनाव: 2 पीठासीन अधिकारी और 2 थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया गया

वहीं पंडरिया विधानसभा के खैरवार में भाजपा के सिंबल पर वोट जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की और भाजपा पर EVM टेंपरिंग का आरोप लगाया है। बता दें मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से EVM मशीन में तकनीकी खराबी की कई खबरें आ चुकी हैं, जिनमें कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ की भी मशीन में खराबी की बात सामने आई है।

सीएम रमन सिंह को भी इसी क्षेत्र से मतदान डालना है, लेकिन EVM मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है। बता दें सभी 72 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुके हैं, और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ में हो रहे अंतिम चरण के मतदान के चलते पीएम मोदी ने भी जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग का निवेदन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+