छत्तीसगढ़ः बीजापुर के केशकुतुल इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF के दो जवान शहीद

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बीच एनकाउंटर के बाद बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच यह एनकाउंटर राजनंदगांव में चल रहा था, जिसमे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है, नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के केशकुतुल में भी सेना और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है, जिसमे दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं, साथ ही एक ग्रामीण की भी मौत हो गई है। बता दें कि 14 जून को झारखंड के सरायकेला जिले में नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था, जिसमे कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

naxal

14 जून को शाम सरायकेला-खरसावां जिले के कुकुडू में ये हमला तब हुआ जब पुलिस की ये टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी कर पुलिसकर्मियों की जान ले ली और उनके हथियार भी लूट कर ले गए। पुलिस टीम स्थानीय बाजार में जायजा लेने के लिए निकली थी। तभी दो बाइक पर सवार होकर आए नक्सलियों ने सभी पुलिसकर्मियों को घेर लिया और गोलीबारी कर दी। इसके बाद उनकी बंदूकें भी लूट लीं और फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+