छठ पर्व पर ट्रेनें हुईं फुल, टिकट कन्फर्म न होने से लोग इस तरह से यात्रा करने को मजबूर

Chhath का महापर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की तरफ जा रहे हैं जहां परिवार के साथ मिलकर छठ मना सकें। छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ का अनुमान लगाते हुए रेलवे ने कई सारी स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं लेकिन ये नाकाफी पड़ रहा है। हालत यह हो गई है कि ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं हैं जिसके चलते छठ पर घर जाने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Train
यूपी के पूर्वांचल और बिहार से बाहर के प्रदेशों में काम की तलाश में गए लोग छठ पूजा पर अपने-अपने घरों को लौटते हैं। इस बार भी भी ऐसा ही है। यही वजह है कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में अचानक से भारी भीड़ दिखने लगी है। बहुत सारे लोगों ने पहले ही रिजर्वेशन कराया लेकिन बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जिनका टिकट कन्फर्म नहीं हो सकता। ऐसे में भारी संख्या में लोग जनरल डिब्बों में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। यूपी के पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेन के जनरल डिब्बों में लोग ठसाठस भरे हुए हैं।

कई लोग जिनको पहले टिकट नहीं मिल पाया था उन्हें तत्काल में टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन तत्काल की विंडो खुलते ही फुल हो जा रही है। टिकट की कोई आस न होने पर लोग सीधे प्लेटफॉर्म पहुंच रहे हैं और जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सफर पर निकल रहे हैं। टिकट कन्फर्म न होने और भारी भीड़ के चलते लोग 14-16 घंटों का सफर फर्श पर बैठकर पूरा कर रहे हैं। भीड़ की हालत यह है कि जनरल ही नहीं स्लीपर कोच में भी लोग ठसाठस भरे हुए हैं।

एक दिन पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि 250 ट्रेनें छठ पूजा को लेकर चलाई गई हैं। इनमें से 124 ट्रेन तो यूपी बिहार के लिए चलाई जा रही हैं। इतनी ट्रेन चलाए जाने के बावजूद ट्रेन में लोग भेड़-बकरियों की तरह भरे हुए हैं। ट्रेनों में लोग क्षमता से दोगुनी संख्या में भरकर सफर करने को मजबूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+