57 साल का शख्स कर चुका आठ शादियां, बीवियों को लगाया 4.5 करोड़ का चूना, फरार

शादियां कर आठ बीवियों को लगाता था 4.5 करोड़ का चूना, फरार

चेन्नई। चेन्नई में एक शख्स के आमीर औरतों से शादी कर उनसे पैसा हड़प लेने का मामला सामने आया है। चेन्नई की एक कॉलेज की प्रोफेसर से डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार होने का बाद ये मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर की शिकायत के बाद पता चला है कि 57 साल का ये शख्स आठ अलग-अलग महिलाओं से शादी कर और बड़ी खूबसूरती से उनका पैसा ले उड़ता है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के 18 केस हैं।

चेन्नई की प्रोफेसर इंदिरा से शादी कर धोखा

चेन्नई की प्रोफेसर इंदिरा से शादी कर धोखा

चेन्नई के एक कॉलेज में लेक्चरर 45 वर्षीय इंदिरा की मुलाकात कुछ वक्त पहले पुरुषोत्तमन से हुई। दोनों के बीच लगातार मुलाकातें हुईं तो ये मुलाकातें प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पुरुषोत्तमन ने इंदिरा से कहा कि चेन्नई छोड़ कोयंबटूर में बस जाते हैं, दोनों इस पर राजी हो गए। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि इंदिरा अपना चेन्नई का घर बेच दे और इस पैसे से कोयंबटूर में घर ले लिया जाए।

पति के कहने पर इंदिरा ने बेच दिया घर

पति के कहने पर इंदिरा ने बेच दिया घर

पति के कहने पर इंदिरा भी कोयंबटूर में बसने की बात पर तैयार हो गई। घर का सौदा पुरुषोत्तमन ने तय कर दिया। डेढ़ करोड़ में घर को बेच दिया गया लेकिन इंदिरा तब हैरत में रह गई जब पुरुषोत्तमन घर बेचकर मिले डेढ़ करोड़ के साथ गायब हो गया। इंदिरा ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस जांच में सामने आया कि कोयंबटूर के वेल्लोर का रहने वाला 57 साल का पुरुषोत्तमन पहले भी इस तरह के कारनामों को अंजाम दे चुका है।

पहले भी मिली थी ऐसी शिकायत

पहले भी मिली थी ऐसी शिकायत

पुलिस ने बताया कि कोयंबटूर में भी तीन 3 महिलाओं ने इसी तरह की शिकायत पुरुषोत्तमन के खिलाफ की है। पुलिस ने बताया कि वो साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की रकम औरतों से उड़ा चुका है। एक महिला ने बताया कि पुरुषोत्तमन ने उससे कहा था कि कोर्ट में उसका एक सिविल केस चल रहा है। केस सुलझते ही उसे 17 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। महिला ने उस पर शक नहीं किया और उसके कहने पर अपना फार्मलैंड बेचकर 3 करोड़ उसे सौंप दिए। जिन्हें लेकर वो फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+