95 साल के हुए करुणानिधि, DMK ने मनाया जश्न, पीएम ने भी दी बधाई
चेन्नईः डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि आज 95 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर उनके लिए कार्यक्रम आयोजित किया और जश्न मनाया। शराब सेहत के कारण डीएमके के पूर्व अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि राजनीति कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। काफी समय बाद करुणानिधि को अपने समर्थकों के बीच देखा गया।

आज 95वां जन्मदिन मना रहे हैं करुणानिधि
जन्मदिन के मौके पर डीएमके कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने चेन्नई में करुणानिधि के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां हजारों की संख्या में उनके समर्थक इकट्ठे हुए और कुरुणानिधि को जन्मदिन की बधाई दी।
पीएम मोदी ने भी दी बधाई
उनके समर्थकों के अलावा पीएम मोदी ने भी तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दी बधाई
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्विटर पर एम करुणानिधि को जन्मदिन की बधाई दी। ममता ने ट्विटर पर लिखा- मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए प्रार्थना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications