Chennai Heavy Rains: भारी बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जन-जीवन, लोगों को घरों से न निकलने की सलाह

भारी बारिश की वजह से गुरुवार शाम तक चेन्नई में लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बहुत से इलाकों में पानी का भराव काफी अधिक हो चुका है, जिसकी वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हुआ है।

(Chennai Heavy Rains) चेन्नई। भारी बारिश की वजह से गुरुवार शाम तक चेन्नई में लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बहुत से इलाकों में पानी का भराव काफी अधिक हो चुका है, जिसकी वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हुआ है। बारिश से ट्रैफिक की हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि कई गाड़ियां सड़क पर ही फंस चुकी हैं। गुरुवार शाम तक चेन्नई में करीब 13.6 सेमी. बारिश हो चुकी है। तमिलनाडु के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ने लोगों को सख्त हिदायत दी हुई है कि वह अपने घरों से न निकलें। साथ ही यह भी कहा है कि अगर कोई अपने घर से बाहर है तो वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाए और बारिश रुकने का इंतजार करे।

Chennai Heavy Rains

सरकार ने आदेश दिया है कि शुक्रवार को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले गुरुवार को ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानिस्वामी ने कुछ मंत्रियों को चेन्नई और पड़ोस के कांचीपुरम में भारी बारिश से परेशान लोगों की सहायता के काम की देख-रेख के लिए नियुक्त किया था। पलानिस्वामी ने यह कदम एक रीव्यू मीटिंग के बाद उठाया है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chennai Heavy Rains

पिछले कई दिनों से तमिलनाडु में बारिश हो रही है। स्काईमेट वैदर की रिपोर्ट के अनुसार अभी अगले दो से तीन दिनों तक चेन्नई समेत पूरे तमिलनाडु में बारिश होगी। चेन्नई में मध्यम से लेकर भारी बारिश तक होने की संभावना है।

Chennai Heavy Rains
Chennai Heavy Rains
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+