NEET की परीक्षा में दोबारा फेल होने पर 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, 2 दिन बाद पिता ने भी दे दी जान

Chennai News Hindi: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) में दो बार असफल होने के बाद चेन्नई में एक 19 वर्षीय मेडिकल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र के पिता दुख को सहन नहीं कर पाए और उन्होंने भी बेटे की मौत के दो दिन बाद आत्महत्या करके अपनी जान दे दी।

पिछले दो सालों में दो बार NEET परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या करने वाले अपने किशोर बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद, फोटोग्राफर सेल्वासेकर ने रविवार (13 अगस्त) को तमिलनाडु के चेन्नई के क्रोमपेट इलाके में अपने घर पर फांसी लगा ली।

Chennai NEET

19 वर्षीय मेडिकल छात्र एस जेगादेश्वरन ने 2022 में बारहवीं कक्षा पूरी की। तब से वह दो बार NEET परीक्षा के लिए उपस्थित हुआ लेकिन इसे पास नहीं कर सका। जेगादेश्वरन ने कथित तौर पर शनिवार (12 अगस्त) दोपहर को यह कदम उठाया जब वह घर पर अकेला था।

जब जेगादेश्वरन के पिता सेल्वासेकर फोन करने पर अपने बेटे से संपर्क करने में असमर्थ हो गए, तो उन्होंने नौकर से जेगादेश्वरन के कमरे में देखने को कहा। नौकर ने देखा कि जेगादेश्वरन अपने कमरे में लटका हुआ है। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

माता-पिता के मुताबिक उनके बेटे ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह दो बार परीक्षा पास न कर पाने से निराश था। अपने बेटे का गम बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण सेल्वसेकर ने रविवार को अपनी जान दे दी। जेगादेश्वरन के अंतिम संस्कार के बाद घर लौटने के पर पिता ने आधी रात में फांसी लगा ली।

CM स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जेगदीश्वरन और उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''मुझे यह जानकर झटका लगा कि जेगादेश्वरन NEET करने के इच्छुक थे, लेकिन नहीं पास होने की वजह से आत्महत्या कर ली। जब मैं सोच रहा था कि उसके माता-पिता को कैसे सांत्वना दूं, तो अगले दिन उसके पिता सेल्वासेकर की भी आत्महत्या की बात सामने आई। मैं नहीं जानता कि जेगादेश्वरन के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को कैसे सांत्वना दूं। यह भयानक है कि एक प्रतिभाशाली छात्र जिसने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, वह अब NEET आत्महत्याओं की सूची में शामिल हो गया है।"

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+