धोखेबाज बीवी ने 14 मर्दों के साथ बनाए अवैध संबंध, पति ने सभी को नोटिस भेज मांगे 100 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता की एक महिला से अवैध संबंध रखना 14 लोगों को बहुत भारी पड़ गया है। महिला के पति ने उन सभी लोगों के घर मानहानि का नोटिस भेज कर अब उनसे 100 करोड़ रुपए की डिमांड की है। नोटिस भेजने वाला शख्स व्यवसायी है और उसने अपनी पत्नी के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों को मानहानि का नोटिस भेजा है। शख्स के भेजे नोटिस में लिखा है कि अगर आरोपी दो हफ्ते के भीतर पैसे नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

14 लोगों के साथ थे पत्नी के संबंध

14 लोगों के साथ थे पत्नी के संबंध

दरअसल, कोलकाता के रहने वाले एक व्यवसायी को उस समय धक्का लगा जब उसे पता चला की उनकी पत्नी के एक-दो नहीं बल्कि 14 प्रेमी हैं। शख्स को पहले ही अपनी पत्नी के गैर मर्दों के साथ अवैध संबंध का शक था लेकिन जब उसने इसकी पड़ताल की तो उसके होश उड़ गए। महिला के पति ने उन सभी लोगों के बारे में पता लगावाया जिससे उनकी पत्नी का रिश्ता था। पड़ताल में कुल 14 लोग सामने आए।

'आप लोग ये जानते थे कि वो शादीशुदा है'

'आप लोग ये जानते थे कि वो शादीशुदा है'

अब शख्स ने उन सभी लोगों को सबक सिखाने के लिए उनको 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर वह 2 सप्ताह में पैसे नहीं देते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस भेजते वक्त इस शख्स ने कहा कि आप सभी लोगों ने मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए। आप लोग ये जानते थे कि वो शादीशुदा है और आप लोग मेरे बारे में भी जानते थे।

इस वजह से की 100 करोड़ की डिमांड

इस वजह से की 100 करोड़ की डिमांड

नोटिस में शख्स ने कहा कि, आप जैसे लोगों की वजह से मेरा वैवाहिक जीवन बर्बाद हुआ है, इसी कारण अब मैं तनाव की स्थिति में पहुंच चुका हूं। इन सब को देखते हुए मैं ये 100 करोड़ का मानहानि नोटिस आप सभी को भेज रहा हूं। आपको इस पैसे का भुगतान अगने दो हफ्ते में करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया गया तो आप सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर से करवाई जासूसी

ड्राइवर से करवाई जासूसी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिजनेस मैन पति ने अपनी पत्नी के प्रमियों का पता लगाने के लिए उसने अपने ड्राइवर से जासूसी करवाई। जब तक ड्राइवर ने हर शख्स के बारे में पुख्ता सबूत इकट्ठा नहीं कर लिए तब तक जासूसी जारी रही। इसके बाद जब शख्स के पास ठोस सबूत आ गए तो उनसे 14 लोगों के खिलाफ मानहानि का नोटिस तैयार करवाया। इसमें उनसे पत्नी के प्रमियों से दो हफ्ते में 100 करोड़ रुपए की मांग की।

सभी को अलग-अलग भेजा नोटिस

सभी को अलग-अलग भेजा नोटिस

महिला के पति ने सभी 14 लोगों को अलग-अलग नोटिस भेजा है। सभी को दो टूक शब्दों में कहा गया है कि 2 सप्ताह में पैसे दो वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहो। बता दें कि इस खबर ने सोशल मीडिया समेत कई मीडिया हाउस का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अक्सर ऐसे मामलों में देखा जाता है कि पति अपनी पत्नी को छोड़ देता है या तलाक दे देता है लेकिन पत्नी के प्रेमियों को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजना ये अपने आप में पहला मामला है।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित हुए अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+