दिल्ली-मुंबई के बीच नई राजधानी एक्सप्रेस: कम किराए में जल्दी का सफर
बाकी की दो राजधानी ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन में आपको 600 से 800 रुपए कम किराया देना होगा।
नई दिल्ली। रेलवे ने दिल्ली से मुंबई के बीच सफर करने वालों को दीवाली का तोहफा दिया है। दिल्ली से मुंबई के बीच नई राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। इस राजधानी एक्सप्रेस की खासियत है कि ये कम किराए में आपको पहले से जल्दी दिल्ली-मुंबई के बीच का सफर कराएगी। नई राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार पहले से चल रही राजधानी ट्रेनों से ज्यादा होगी। दिल्ली से मुंबई की दूरी ये पहले से 2 घंटे कम में पूरी करेगी। यानी इस राजधानी से सफर करने पर न केवल आपका समय बल्कि आपका पैसा भी बचेगा। आइए जानें दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली इस राजधानी ट्रेन के बारे में कुछ खास बातें...

दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस
रेलवे की ये विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनल के लिए चलेगी। ये ट्रेन दिल्ली से मुबंई के बीच पहले से चल रही दो राजधानी एक्सप्रेस से 2 घंटे कम लेगी। सबसे खास बात ये कि रेलवे ने इसे तीन महीनों के लिए शुरू किया है। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए रेलवे ने लोगों की परेशानी को कम करने के लिए इसे शुरू किया है।

पहले से कम किराया
दिल्ली-मुंबई नई राजधानी जहां आपका 2 घंटा बचाएगी, वहीं आपको किराया भी कम चुकाना होगा। दिल्ली से मुंबई के बीच बाकी की दो राजधानी ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन में आपको 600 से 800 रुपए कम किराया देना होगा। यानी नई राजधानी में सफर करने वालों के पैसा और समय दोनों बचेंगे।

कब से कब तक चलेगी
रेलवे ने इस नई राजधानी एक्सप्रेस को फिलहाल तीन महीनों के लिए शुरू किया है। इस ट्रेन का परिचालन 16 अक्टूबर से 16 जनवरी तक होगा। ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से हर बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। वहीं मुंबई से ये मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन में फ्लेक्सी फेयर की शर्त भी नहीं लगाई है। ये ट्रेन को दिल्ली से मुंबई जाने में 14 घंटे का समय लेगी।












Click it and Unblock the Notifications