कई दिनों से नाराज थी प्रेमिका, प्रेमी ने मुंह पर बल्ला मार-मारकर दे दी मौत

सरगुजा। जब मोहब्बत दुश्मनी में बदल जाए तो उसका अंजाम बेहद घातक होता है। इसकी वजह से कई बार जान से भी हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सामने आया है जिसे देखकर शायद लोगों का प्यार से विश्वास उठ जाएगा। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से बातचीत करना बंद कर दी थी जिससे नाराज प्रेमी ने उसे सुनसान इलाके में रोकर उसे बैट से मार-मार कर मौत की नींद सुला दिया। हालाकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूछताछ जारी है।

chattisgarh Surguja boyfriend beats his girlfriend to the death

मामला जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ के हाई स्कूल में पदस्थ संगीता टोप्पो शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। जिसकी वहीं के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। लेकिन कई दिनों से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी। जिससे गुस्साए युवक ने उसकी क्रिकेट बेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शिक्षिका संगीता टोप्पो रोज की तरह जब अंबिकापुर से उदयपुर बस पर उतकर वहां से अपनी स्कूटी से लक्ष्मणगढ़ हाई स्कूल पहुंची। स्कूली की छुट्टी होने के बाद वह जब स्कूटी से अपने घर उदयपुर जा रही थी तभी वहां से महज 2 किलोमीटर दूरी पर प्रेमी ने स्कूटी रोककर संगीता से विवाद करना शुरू कर दिया। जब संगीता ने उससे चले जाने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गया और वहीं पड़े क्रिकेट के बैट से उसकी पिटाई करने लगा। जान बचाने संगीता काफी चिल्लाई लेकिन सुनसान इलाका होने से कोई वहां नहीं पहुंचा। इस दौरान गुस्से से आग बबूला युवक ने प्रेमिका के सिर पर जोर से मारा जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

थाना उदयपुर के प्रभारी ने बताया कि शिक्षिका संगीता टोप्पो और विजय यादव के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। उनका प्यार परवान भी चढ़ा लेकिन आपसी झगड़े की वजह से प्यार दुश्मनी में बदल गया। विवाद के कारण विजय यादव ने अपनी प्रेमिका संगीता टोप्पो को क्रिकेट बैट से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी विजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मानपुर थाना उदयपुर का रहने वाला है जिसे अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है आरोपी विजय यादव ने स्वीकार किया है कि संगीता टोप्पो की हत्या उसने ही की है। हत्या के पीछे की वजह आपसी विवाद को बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+