Land For Job Scam: लालू- राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव के निजी सचिव से पूछताछ, CBI की जांच से बढ़ी मुश्किलें
बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू और राबड़ी देवी (Lalu and Rabri Devi) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब सीबीआई ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव से पूछताछ की है।
Land For Job Scam: बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Lalu and Rabri Devi) की खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब तेजस्वी यादव के निजी सचिव से पूछताछ की है। इससे पहले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को आरोपी बनाया है। इसके ठीक एक दिन बाद तेजस्वी यादव के करीबी को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए तलब किया।

मामले में अधिकारियों ने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के करीबी सहयोगी संजय यादव से सीबीआई (Central Bureau of Investigation) ने भारतीय रेलवे में कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में पूछताछ की। संजय यादव सीबीआई के अधिकारियों को पूछताछ में सहयोग करने के लिए शनिवार सुबह पटना में एजेंसी मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव ने सीबीआई के नोटिस को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती थी।
दरअसल, ये मामला तब का है जब तेजस्वी के पिता लालू यादव (Lalu Yadav) रेल मंत्री थे। मामले में दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को सीबीआई की ओर से दायर आरोपपत्र (Charge Sheet against Lalu and Rabri) में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक आरोपी के रूप में नामित किया गया। चार्जशीट में उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती का भी नाम है।
सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी ने तत्कालीन रेलवे अधिकारियों के साथ साजिश कर लोगों को उनके नाम पर या उनके करीबी रिश्तेदारों के नाम पर जमीन के बदले विकल्प के तौर नौकरी दी। यह जमीन मौजूदा सर्किल रेट से कम और बाजार रेट से काफी कम कीमत पर अधिग्रहित की गई थी। सीबीआई ने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया था कि उम्मीदवारों ने झूठे टीसी (Trasfer Cirtificate) का इस्तेमाल किया और रेल मंत्रालय में झूठे प्रमाणित दस्तावेज जमा किए।












Click it and Unblock the Notifications