Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर सीमा हैदर ने दी बधाई, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
Chandrayaan-3: चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग को लेकर पाकिस्तान से भारत आई चर्चित महिला सीमा हैदर ने बधाई दी। कहा कि आज हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी का सपना पूरा हुआ। हम बहुत खुश हैं।
Chandrayaan-3: भारत के मून मिशन चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल बना हुआ है। चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ऐतिहासिक पल देश के नाम कर दिया है। ऐसे में देश, दुनिया से इसरो को बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई चर्चित महिला सीमा हैदर ने भी बधाई दी है।
सीमा ने कहा कि मेरे हिंदुस्तानी भाई-बहनों को चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई। आज हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी का सपना पूरा हुआ। हम बहुत खुश हैं। खुशी वाली फीलिंग्स आ रही है। सीमा हैदर का यह बधाई वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं, सीमा ने जय हिंद, जय श्रीराम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ वीडियो का अंत किया। सीमा ने सफल लैंडिंग के लिए रखा था व्रत...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा था। उन्होंने कहा था कि जब चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग हो जाएगी, तभी वो अपना व्रत तोडेंगी। वहीं, चंद्रयान-3 की जैसे ही लैंडिंग हुई सीमा हैदर ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। भारतीय तिरंगे को लेकर भारत माता की जयकारे लगाकर अपना व्रत तोड़ा।
कौन है ये सीमा हैदर?
पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों पर छाई रही। यह अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत पहुंची। भारत में सीमा हैदर की जांच अलग अलग लेवल पर चल रही है। दोनों मुल्कों में सीमा हैदर की इन्वेस्टिगेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications