Chandrayaan 3 की लैंडिंग से पहले कवि राजनयिक अभय ने लिखा 'मून एंथम', कही ये बात
Chandrayaan-3: भारत का 'मून मिशन' यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेंगा। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर कदम रखते ही भारत साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थनाएं और दुआ मांगी जा रही है।
दक्षिणी ध्रुप यानी साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले कवि और राजनयिक अभय ने 'मून एंथम' लिखा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और कवि अभय कुमार ने 'मूंन एंथम' मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में लिखा है।

मून एंथम की शुरुआती पक्तियां कुछ इस प्रकार है, 'आकाशीय हीरा, प्राचीन घड़ी, ब्रह्मांडीय लैम्पपोस्ट, रात का कोमल चुंबन, लुभाने वाले महासागर, रहस्यमय सूर्य, चांदी की देवी, जो स्वर्ग को रोशन कर रही है...।' यह एंथम भारत के तीसरे चंद्र मिशन के लिए है, जिसे गहरे अंतरिक्ष में भविष्य के अन्वेषणों के तैयार किया गया है।
इस मून एंथम को विश्व-प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रमण्यम संगीत तैयार करेंगे और मशहूर पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति इसे आवाज देंगी। एएनआई की खबर के मुताबिक, इससे पहले भी अभय कुमार सौर मंडल के सभी ग्रहों पर एंथम लिख चुके हैं।
उनके 'अर्थ एंथम' का विश्व स्तर पर बोली जाने वाली 150 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है। बता दें कि अभय बिहार के राजगीर के रहनेवाले हैं और वर्तमान में वे मेडागास्कर में भारत के राजदूत हैं। अभय कुमार के अभी तक एक संस्मरण और सात कविताओं का संग्रह प्रकाशित हो चुका है।
इसमें द सेडक्शन ऑफ़ देल्ही (2014), द ईट-आइड लॉर्ड ऑफ काठमांडू (2017) और द प्रोफेसी ऑफ ब्रासीलिया (2018) शामिल हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए उन्होंने कहा,
यह बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि भारत का चंद्रयान-3 लैंडर जल्द ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। यह डेढ़ अरब भारतीयों के लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। मुझे उम्मीद है कि 'मून एंथम' मानवता को हमारे निकटतम खगोलीय पिंड, ब्रह्मांड में हमारे निरंतर साथी, से जोड़ने में मदद करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार, चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। सॉफ्ट-लैंडिंग का प्रयास 18:04 बजे IST पर निर्धारित किया गया है। लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे IST से शुरू होगा।
लैंडिंग की लाइव गतिविधियां इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 5:27 बजे IST से उपलब्ध होंगी।












Click it and Unblock the Notifications