देश रचने जा रहा है इतिहास, चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखें रात 1 बजे ISRO पहुंचेंगे PM मोदी

देश रचने जा रहा है इतिहास, चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने रात 1 बजे ISRO पहुंचेंगे PM मोदी

नई दिल्ली। आज भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2(Chandrayaan 2) चंद्रमा की सतह पर उतरने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 1 बजे ISRO पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 1 बजे बेंगलुरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी वैज्ञानिकों के साथ चंद्रयान 2 की चांद पर लाइव लैंडिंग देखेंगे।

 Chandrayaan 2 Moon Landing: A new era in Indias space history to dawn within few hours, PM Modi watch Live Landing in ISRO,reach at 1PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से आग्रह किया कि लोग चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया देखें और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वो ऐतिहासिक पल के गवाह बने। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरा सभी देशवासियों से आग्रह है कि चंद्रयान-2 के विशेष क्षण को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरते हुए देखें। उन तस्वीरों को अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें। उन्होंने कहा कि मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट भी करूंगा। पीएम मोदी 1 बजे इसरो पहुंचेंगे। उनके साथ 70 स्कूली छात्र भी होंगे।

गौरतलब है कि आज रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 लैंड करेगा। आपको बता दें कि चंद्रयान 2 जहां सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है, वहां इससे पहले कोई नहीं गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+