Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश, चांद से अब चंद कदम की दूरी बाकी: ISRO चीफ

Recommended Video

    Chandrayaan-2 ने किया Moon's Orbit में प्रवेश, सबसे मुश्किल फेज को किया पास । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। चंद्रायान-2 आज चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया है। 22 जुलाई को हुई लॉन्चिंग के बाद 7 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। ISRO चीफ के सिवन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मिशन का सबसे जटिल और अहम दौर सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अब चंद्रयान-2 चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की तैयारी में है। 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहुंच जाएगा चंद्रयान-2।

    चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया सफलतापूर्वक प्रवेश, चांद से अब चंद कदम की दूरी बाकी

    उन्‍होंने कहा कि कल (सोमवार) करीब 3 बजे चांद भी चंद्रयान 2 के करीब पहुंचा जिसकी वजह से चांद का गुरुत्वाकृष्ण बल संपर्क में आया और चंद्रयान-2 की चांद के कक्षा में प्रवेश जल्दी (30 मिनट में) हो गया। चंद्रयान-2 अब चांद की परिक्रमा लगा रहा है। के सिवन ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि चंद्रयान-2 एलिप्टिकल रास्ते से जा रहा है इसलिए लैंडिंग में समय लग रहा है। 2 सितंबर को लैंडर को ऑर्बिटर से अलग किया जाएगा। इसके बाद सारा ध्यान लैंडर पर दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि 7 सितंबर को दोपहर 1:55 बजे लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर सतह पर लैंड करेगा।

    इसरो चीफ सिवन ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर 2019 को लैंडर से उतरने से पहले धरती से दो कमांड दिए जाएंगे, ताकि लैंडर की गति और दिशा सुधारी जा सके और वह धीरे से सतह पर उतरे। ऑर्बिटर और लैंडर में फिट कैमरे लैंडिंग जोन का रियल टाइम असेस्मेंट उपलब्ध कराएंगे। लैंडर में नीचे लगा कैमरा सतह को छूने से पहले इसका आकलन करेगा और अगर किसी तरह की बाधा हुई तो उसका पता लगाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+