चंद्रयान-2 की लैंडिंग पर पाकिस्तानियों की भी थी नजर, सामने आई बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। इसरो के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 का पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने मजाक उड़ाया था। इसके बाद वे ट्विटर पर ट्रोल होने लगे थे। जबकि इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी से इतर, पाकिस्तान के आम लोगों में भी चंद्रयान-2 को लेकर उत्सुकता थी। गूगल ट्रेंड डाटा सर्च में ये बात सामने आई है कि 7 सितंबर को जब इसरो द्वारा चंद्रयान-2 के लैंडर को चांद की सतह पर लैंडिंग कराने की तैयारी चल रही थी, उस वक्त पाकिस्तान के लोग गूगल सर्च के जरिए इसके बारे में अपडेट ले रहे थे।

पाकिस्तान में भी लोग मून मिशन का ले रहे थे अपडेट

पाकिस्तान में भी लोग मून मिशन का ले रहे थे अपडेट

इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा पर उतारने के लिए तैयार थे, पूरे देश की नजरें इसपर टिकीं हुई थीं। वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी लोग अपने मोबाइल फोन और कंप्यूटर से चिपके हुए थे, वे चंद्रमा पर विक्रम की लैंडिंग के बारे में अपडेट ले रहे थे। गूगल ट्रेंड डाटा सर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि पाकिस्तान के लोगों में चंद्रयान-2 को लेकर उत्सुकता दो दिन बाद तक बनी हुई थी। तब 'चंद्रयान 2' को लेकर भारत में सर्च किए जाने के आंकड़े में अपेक्षाकृत कमी देखी गई थी, चूंकि उस वक्त तक न्यूज चैनलों पर इसको लेकर जानकारी लगातार आने लगी थी।

पाकिस्तान के लोग चंद्रयान-2 के बारे में अपडेट ले रहे थे

पाकिस्तान के लोग चंद्रयान-2 के बारे में अपडेट ले रहे थे

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, गूगल ट्रेंड डाटा सर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि इसरो के इस महत्वाकांक्षी मून मिशन 'चंद्रयान-2' के बारे में पाकिस्तान के लोग जानकारी ले रहे थे। आकंड़ों के मुताबिक, 7 सितंबर को रात 12.30 बजे से इसमें इजाफा देखा गया और 2.30 बजे तक सर्च के इन आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और सुबह 5.30 बजे तक बड़ी संख्या में पाकिस्तान के लोग चंद्रयान-2 के बारे में अपडेट ले रहे थे।

सुबह 5.30 तक बड़ी संख्या में पाकिस्तानी एक्टिव थे

सुबह 5.30 तक बड़ी संख्या में पाकिस्तानी एक्टिव थे

दरअसल, विक्रम लैंडर का चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले इसरो से संपर्क टूट गया था और वैज्ञानिक फिर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। विक्रम से संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने भारत पर तंज भी किया था। यदि गूगल ट्रेंड डेटा के आधार पर भारत और पाकिस्तान के यूजर्स के सर्च ग्राफ की तुलना करें, तो देखने को मिलेगा कि भारत में चंद्रयान-2 से जुड़े सर्च में 7 सितंबर सुबह 6.30 बजे के करीब गिरावट आने लगी थी और दोपहर तक ये और कम हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+