चंद्रबाबू नायडू पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- आप चुनाव हारने और ससुर की पीठ में छुरा घोंपने में सीनियर

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। इसी के मद्देनजर पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश पहुंचे। यहां उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर जमकर हमला बोला। सीनियर-जूनियर के बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने मंच से बताया कि नायडू किन बातों में सीनियर हैं। इस दौरान उन्होंने नायडू पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह चुनाव दर चुनाव हारने में भी काफी सीनियर हैं। आप ससुर की पीठ में छुरा घोंपने में सीनियर हैं। पीएम मोदी ने गुंटूर में जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि मैं तो हैरान हूं कि आखिर मुख्यमंत्री जी को हो क्या गया है? उन्होंने कहा, 'वो बार-बार मुझे ये याद दिलाते हैं कि वो मुझसे बहुत सीनियर हैं। इसमें क्या विवाद है? आप सीनियर हैं, इसलिए आपके सम्मान में मैंने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।'

चंद्रबाबू नायडू पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- आप चुनाव हारने और ससुर की पीठ में छुरा घोंपने में सीनियर

इसके बाद पीएम मोदी ने चुन-चुनकर चंद्रबाबू नायडू को निशाना बनाया और कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी डिक्शनरी में उपलब्ध सभी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल मेरे लिए किया है। क्या यही राज्य से संस्कार हैं? हमारी सरकार ने आंध्र को विशेष राज्य के दर्जे से ज्यादा मदद दी। मुख्यमंत्री ने भी यह बात मानी मगर जब वह पैकेज का इस्तेमाल करने में नाकाम रहें उन्होंने यू-टर्न ले लिया। 55 महीने में हमारी सरकार ने आंध्र के विकास के लिए पर्याप्त फंड दिया मगर राज्य सरकार उसका प्रभावी रुप से इस्तेमाल करने में नाकाम रही।

धानमंत्री ने चंद्रबाबू नायडू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये फोटो खिंचवाने के लिए दिल्ली जाने वाले हैं, बड़ा हुजूम लेके जाने वाले हैं पार्टी का बगल बजाने। लेकिन भाजपा जैसे अपने कार्यकर्ताओं के पैसे से कार्यक्रम करा रही है, वो आंध्र की जनता की तिजोरी से पैसे निकाल करके जा रहे हैं। धानमंत्री ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में सनराइज (सूर्योदय) का वादा किया था, लेकिन आपने सनराइज (बेटे का उदय) कराने में जुट गए। उन्होंने आंध्र के गरीबों के लिए नई योजनायें चलाने का वादा किया था लेकिन मोदी की योजनाओं पर ही अपना स्टिकर लगा दिया। गैस कनेक्शन देने का काम 1955 से शुरू हुआ। 60 साल में 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए जबकि मात्र चार साल में ही हमारी सरकार ने 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+