Chandrababu Naidu का पोता महज 9 साल की उम्र में बना 4 करोड़ का मालिक, जानें 9 दिन कैसे हुआ ये करिश्मा?
Chandrababu Naidu Crorepati Grandson Devansh: आंध्रा को अपना नया मुख्यमंत्री एन तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रूप में आखिरकार मिल गया है। यह चौथी बार नायडू के हाथ प्रदेश की कमान आ चुकी है। नायडू की टीम में 24 मंत्रियों का जगह मिली है। इस बीच, नायडू के 9 साल के पोते देवांश अपनी करोड़ों की संपत्ति को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव के बाद चंद्रबाबू नायडू की किस्मत चमक उठी, क्योंकि उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित डेयरी फर्म हेरिटेज फूड्स के शेयरों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया। यह तब हुआ, जब टीडीपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 3.0 सरकार के प्रमुख सहयोगियों में से एक बन गई।

हेरिटेज फूड्स के शेयर 12 सत्रों में दोगुने हो गए, जिससे चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार को अप्रत्याशित लाभ हुआ। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 35.7 प्रतिशत है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी की हिस्सेदारी 24.37 प्रतिशत, बेटे लोकेश की हिस्सेदारी 10.82 प्रतिशत, बहू ब्राह्मणी की हिस्सेदारी 0.46 प्रतिशत और उनके 9 वर्षीय पोते देवांश की हिस्सेदारी 0.06 प्रतिशत है।
4 करोड़ से ज्यादा के मालिक बने देवांश
शेयर में उछाल के बाद देवांश के 56,075 शेयरों की कीमत अब 4.1 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि 3 जून को यह 2.4 करोड़ रुपये थी। कुल मिलाकर, परिवार ने 1,225 करोड़ रुपये कमाए, क्योंकि हेरिटेज फूड्स के शेयरों ने बीएसई पर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 727.9 रुपये को छुआ , जिससे 10% का ऊपरी सर्किट लग गया। 23 मई को शेयर 354.5 रुपये पर बंद हुआ ।
कब हुई थी हेरिटेज फूड्स की स्थापना?
आपको बता दें कि 1992 में हेरिटेज फूड्स हुई थी और यह भारत में एक प्रमुख मूल्यवर्धित और ब्रांडेड डेयरी उत्पाद निर्माता है। इसके उत्पादों में दही, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क और इम्युनिटी मिल्क आदि शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि भारत के 11 राज्यों में 1.5 मिलियन से अधिक घरों में इसके उत्पादों का सेवन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications