हरियाणा CM के आवास के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री खट्टर से माफी की मांग
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज छठा दिन है। कल किसान और केंद्र सरकार की बीच बातचीत हुई थी, लेकिन वह विफल रही। उधर दूसरी ओर चंडीगढ़ में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के घर का घेराव किया। पुलिस ने इनको हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम खट्टर से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video

बता दें कि, पंजाब से दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के उपर वायर कैनन और आंसू गैस के गोले बरसाए थे। जिसमें कई किसान किसान घायल हुए थे। इसी को लेकर अबर कांग्रेस की युवा इकाई पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम मनोहर लाल खट्टर के घर का घेराव किया, और माफी मांगने के लिए कहा है।
घेराव करने पहुंचे पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हजारों की तादाद में इकट्ठा हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काबू करने में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम एमएल खट्टर के आवास पर घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर बुधवार को कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए बुधवार को एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल की उपस्थिति में बैठक का दौर जारी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर और दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि हमारी मांग है कि कृषि कानूनों को रद्द किया जाए और MSP पर सरकार बात करें। सरकार जल्द से जल्द इस कानून को रद्द करे नहीं तो हम दिल्ली के सारे हाईवे को जाम कर देंगे। किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लगा है। नोएडा से मयूर विहार व गाजियाबाद जाने वाले रास्तों पर भी भारी जाम लगा हुआ है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications