चंडीगढ़ मेयर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तलब किए बैलेट पेपर, अनिल मसीह पर कार्रवाई के आदेश

Chandigarh mayor polls, चंडीगढ़ चुनाव में हुई धांधली को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने चंडीगढ़ मेयर मामले में बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव के बैलट पेपर तलब किए हैं। इस मामले पर कल 2 बजे फिर से सुनवाई की जाएगी।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, वह चुनाव बैलट पेपर खुद देखेगा। इसके साथ ही काउंटिंग का पूरा वीडियो भी मंगाया है। सुनवाई के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहे।

Chandigarh Mayor case: Supreme Court summoned ballot papers, asked for full video

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे। कोर्ट के सामने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने यह माना कि,उन्होंने बैलट पेपर पर मार्क लगाया है जबकि केवल साइन करने थे।

सुप्रीम कोर्ट में आज पेश हुए रिटर्निंग ऑफिस अनिल मसीह से बेंच ने पूछा कि क्या उन्होंने बैलट पेपर पर क्रॉस मार्क किया था या नहीं। इस पर अनिल मसीह ने कहा कि, उन्होंने ऐसा किया था क्योंकि आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी ने आ कर बैलेट पेपर ले कर फाड़ा और भागे थे। कोर्ट ने मसीह से जब यह भी पूछा कि आप आखिर कैमरे की ओर क्यों देख रहे थे? इस पर अनिल मसीह ने कहा कि वहां बहुत शोर हो रहा था और वहां तमाम कैमरे लगे थे। इसलिए मैं उधर देख रहा था।

अनिल मसीह के मुताबिक उसने 8 बैलेट पर X का निशान बनाया था। यही नहीं मुख्य न्यायाधीश ने इस चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग पर भी चिंता जताई है। हमें बताया गया है कि वहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं। चुनाव भी जल्द होना जरूरी है।शीर्ष अदालत ने कहा है कि इस मामले में वह मंगलवार को फिर से सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि मंगलवार को हम दोपहर 2 बजे फिर से सुनवाई करेंगे और अनिल मसीह भी मौके पर रहें।

कल सुप्रीम कोर्ट बैलेट पेपर्स को चेक करेगा और उसके बाद यह तय किया जाएगा कि नए सिरे से चुनाव होगा या फिर नहीं। बता दें कि, सुनवाई के एक दिन पहले 18 फरवरी की देर शाम बीजेपी नेता मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अब चंडीगढ़ नगर निगम का नंबर गेम भी बदल गया है। आप के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+