वर्णिका छेड़छाड़ केसः विकास बराला को कोर्ट से झटका, जेल में ही रहना होगा

नई दिल्ली। चंडीगढ़ कोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी। इन दोनों को डीजे वर्णिका कुंडू का पीछा करने और अपहरण करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वर्णिका छेड़छाड़ केसः विकास बराला को कोर्ट से झटका, जेल में ही रहना होगा

9 अगस्त को विकास और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इन दोनों के ऊपर पुलिस ने गैर जमानती धारा 365 और 511 के तहत केस दर्ज किया है। विकास बराला ने आशीष कुमार के साथ सोमवार को चंडीगढ़ के जिला अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।

बता दें कि हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4-5 अगस्त की रात में दो लोगों ने नशे में हालत में उसका पीछा किया और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि विकास और आशीष ने इन आरोपों को नकारते हुए सफाई दी थी कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+