फिर से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, बीजेपी बोली- बातचीत का रास्ता खुला है, उनके पास 3 रास्ते
Champai Soren in delhi, झारखंड की राजनीति में चल रहा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएमएम से बगावत कर चुके पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बार फिर से दिल्ली का रुख किया है। बताया जा रहा है कि, चंपई भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं।
इस मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो सकता है कि चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे या नया संगठन बनाएंगे। चंपाई सोरेन ने सुबह 8:11 बजे कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट 6E 6004 से दिल्ली के लिए उड़ान भरी और करीब 10:25 बजे नई दिल्ली पहुंचे। बता दें कि , चंपई ने खुद की पार्टी बनाने या एक अच्छे साथी के साथ जाने की बात कही थी।

इस बार दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन के साथ दोनों बेटे बाबूलाल सोरेन और वकील सोरेन भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी से बात बन गई तो वो इस बार पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इस मामले पर असम के सीएम और झारखंड के बीजेपी प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, "चंपई सोरेन के सामने 3 रास्ते हैं। या तो वह सन्यांस लेगे, या नहीं पार्टी बनाएंगे या फिर कोई अच्छा साथी मिल जाए तो उसका हाथ भी पकड़ लूंगा। वो अभी दिल्ली में हैं उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है आगे जाकर क्या होता है देखते हैं।
सरमा ने आगे कहा कि, अगर सितंबर के पहले वे(हेमंत सोरेन) 5 लाख नौकरी देते हैं तो हम उनके साथ हैं। अगर घुसपैठियों के खिलाफ वो खड़े होते हैं तो हम उनके साथ हैं। अगर मुहर्रम के समय हिंदूओं के साथ होने वाले व्यवहार के खिलाफ अगर वे खड़े हैं तो हम उनके साथ हैं। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है...JMM हमारा समर्थन करे हम भी JMM का समर्थन करते हैं हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना है।
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, "...बिहार में जातिगत जनगणना भाजपा ने कराया। आपने(कांग्रेस) भी कर्नाटक में जातिगत जनगणना कराया आप उनका डेटा जारी करिए। दोहरा मापदंड मत रखिए। कल जनता दल ने कहा कि जब जातिगत जनगणना की बैठक होती थी, कांग्रेस नहीं आती थी। भाजपा ने बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन किया। भाजपा के लिए जातीय जनगणना का विरोध कोई मुद्दा नहीं है। जहां SC, ST और OBC को न्याय मिलता है हम वहीं खड़े हैं।
चंपई का NDA में मांझी ने किया स्वागत
वहीं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि चंपई सोरेन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने जा रहे हैं। मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि, चंपई दा आप टाइगर थे, टाइगर हैं और टाइगर रहेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाइगर।












Click it and Unblock the Notifications