Chakshu Portal: साइबर क्राइम पर लगेगी रोक, सरकार ने लॉन्च किया चक्षु पोर्टल, स्पैम कॉल-एसएमएस से बचेंगे लोग
Chakshu Portal: स्पैम कॉल या एसएमएस धोखाधड़ी से उपभोक्ता को बचाने के लिए मोदी सरकार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने चक्षु पोर्टल के माध्यम से स्पैम कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी से लड़ने का फैसला किया है।
लोगों को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए दो नए प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। मोदी सरकार ने भरोसा जताते हुए कहा कि इन दोनों प्लेटफॉर्म की मदद से धोखाधड़ी को रोका जाएगा। इनसे साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी भी आसान होगी।

1000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को सफलतापूर्वक रोका है। दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल के हिस्से के रूप में सोमवार को डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म और चक्षु को लॉन्च किया। इसका अनावरण पिछले साल मई में किया गया था। इस पोर्टल की मदद से धोखाधड़ी को रोका जाएगा। यूजर नंबर, मैसेज और व्हाट्स एप के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कटक से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर दिया जवाब
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संदिग्ध धोखाधड़ी के मामले में डेटा लगभग वास्तविक समय में सभी हितधारकों के साथ साझा किया जाएगा। इसके पहले लॉ एनफोर्समेंट, बैंकों और वित्तीय सेवा प्रदाताओं को धोखाधड़ी वाले नंबरों की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह प्लेटफॉर्म काफी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Google के एक्शन से गुस्से में केंद्र, खिंचाई के बाद Apps बहाल, अश्विनी वैष्णव ने कंपनी के साथ बुलाई बैठक












Click it and Unblock the Notifications