कटक से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर दिया जवाब
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कटक से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। कटक से चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। केंद्रीय मंत्री के कटक से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।

आगामी चुनावों में कटक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार होने की गंभीर अटकलों के बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे निभाएंगे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडियाकर्मियों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा
पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में, मुझे जो भी काम सौंपा जाता है, मैं उसे पूरा करता हूं। हाल ही में पार्टी ने मुझे मध्य प्रदेश भेजा था और मुझे जो काम दिया गया था, मैंने उसे पूरा किया।
बता दें बीते शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री कटक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के लिए ओडिशा पहुंचे थे। उन्होंने इस यात्रा के दौरान पार्टी संगठनात्मक बैठकों में भी भाग हिस्सा लिया। इसके अलावा रविवार को बाबा धबलेश्वर के दर्शन करने के बाद उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए अथागढ़ में पार्टी की कोर कमेटी एक अहम बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित किया।
वैष्णव ने ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करे संबोधित करते हुए कहा
2014 से पहले ओडिशा की उपेक्षा की गई थी। उस समय, यूपीए सरकार ने ओडिशा को प्रति वर्ष अधिकतम 800 करोड़ रुपये दिए थे, जिससे केवल 50 किमी लंबी नई रेलवे लाइनें बिछाई जा सकीं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद, प्रधान मंत्री ने मुझे ओडिशा में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। अब ओडिशा को 800 करोड़ रुपये के बजाय 10,000 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जिससे राज्य में सालाना 450 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications