सिजेन खान पर अमेरिकी महिला का आरोप- ग्रीन कार्ड के लिए 5 साल पहले मुझसे की थी शादी, एक्टर ने दिया ये जवाब

स‍िजेन खान पर अमेरिकी महिला का आरोप- ग्रीन कार्ड के ल‍िए पांच साल पहले मुझसे की थी शादी, एक्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में अनुराग बासु के किरदार से मशहूर हुए एक्‍टर सिजेन खान ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो इस साल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर लेंगे। सिजेन के शादी के ऐलान के बाद यूएस में रहने वाली पाकिस्तान मूल की महिला ने कहा है कि एक्टर पांच साल पहले उनसे शादी कर चुके हैं। आयशा पिरानी नाम की महिला ने कहा है कि ग्रीन कार्ड के लिए सिजेन ने 2015 में उनसे शादी की और दो साल बाद धोखा दे दिया। हालांकि सिजेन ने आयशा से शादी की बात को नकार दिया है।

क्या कहना है आयशा नाम की महिला का

क्या कहना है आयशा नाम की महिला का

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 47 साल की आयशा पिरानी पाकिस्तान मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। वो सिजेन की दूर की रिश्तेदार भी हैं। आयशा ने कहा कि उनको सिजेन के शादी करने से कोई एतराज नहीं है लेकिन उनकी मुझसे हुई थी ये एक सच है, इसे वो क्यों छुपाना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिका का ग्रीन कार्ड पाने के लिए मुझसे शादी की थी और ग्रीन कार्ड मिलने पर तलाक की अर्जी दे दी। आयशा का कहना है कि अप्रैल 2015 में उनकी और सिजेन की शादी हुई लेकिन उन्होंने इसे सीक्रेट रखने को कहा। बाद में उन्होंने झगड़ना शुरू कर दिया और उनको गालियां देने लगे। इसके बाद 2017 में तलाक ले लिया। आयशा ने मैरिज सर्टिफिकेट और तलाक के कागज भी अपने पास होने की बात कही है और मीडिया को दिखाए हैं।

मेरी आयशा से कभी शादी नहीं हुई: सिजेन

मेरी आयशा से कभी शादी नहीं हुई: सिजेन

इस मामले पर सिजेन खान ने टीओआई से कहा है कि मेरी कभी भी आयशा से शादी नहीं हुई। वह मेरी बस एक ऑब्सेसिव फैन हैं और पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रही हैं। सिजेन का कहना है कि वह मेरे कजन की वाइफ की बहन हैं जोकि कराची में रहती हैं। उन्हीं के जरिए मैं उन्हें जानता हूं। आयशा के पास मैरिज सर्टिफिकेट कैसे है, इसके बारे में सिजेन का कहना है कि ये फर्जी हो सकता है। वहीं गाली देने या झगड़े के आरोपों पर सिजेन ने कहा कि इसके लिए वो मीडिया की बजाय कोर्ट में जाएं।

सीजेन ने हाल ही में किया है शादी का ऐलान

सीजेन ने हाल ही में किया है शादी का ऐलान

सीजेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली लड़की से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और फिर दोनों दोस्त बन गए। कुछ समय पहले दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 2002 में ही दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन महामारी की वजह से शादी को टाल दिया गया। अब दोनों इस साल विवाह बंधन में बंधेगे। फिलहाल दोनों शादी की तैयारिंयां कर रहे हैं।

सीजेन को कसौटी जिंदगी की ने बनाया स्टार

सीजेन को कसौटी जिंदगी की ने बनाया स्टार

सीजेन खान को 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से काफी फायदा मिला था। इस धारावाहिक ने उन्हें टीवी का स्टार बना दिया था। इस सीरियल का टेलीकास्‍ट साल 2001 में शुरू हुआ था और कई साल तक ये टीवी का सबसे पसंद किए जाने वाला सीरियल रहा। सीरियल में प्रेरणा (श्वेता तिवारी) और अनुराग (सिजेन खान) की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। उस समय कसौटी जिंदगी सीरियल ऐसा सीरियल था जो क्योंकि सास भी कभी बहु थी के बाद सबसे लंबे समय तक चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+