Cervical Cancer : भारत में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश, स्कूलों में टीका लगवाएगी सरकार

आंध्र प्रदेश सरकार सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लड़कियों का टीकाकरण करेगी। सर्वाइकल कैंसर के वैश्विक मामलों का एक चौथाई अकेले भारत के पास है। cervical cancer vaccination in Andhra pradesh govt to vaccinate girls

विजयवाड़ा, 25 अगस्त : आंध्र प्रदेश सरकार 9 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों को 90 प्रतिशत छूट के साथ बाइवैलेंट ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के टीके लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सर्वाइकल कैंसर को रोककर महिलाओं को बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया क्योंकि उच्च जोखिम वाले एचपीवी के साथ निचले जननांग पथ में लगातार होने वाले संक्रमण से सर्वाइकल कैंसर होता है।

cervical cancer vaccination in Andhra

बच्चियों को लगेगा टीका

स्टडी के मुताबिक 18-25 वर्ष की आयु की महिलाओं में एचपीवी संक्रमण चरम पर होता है। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर सबसे आम कैंसर है। प्रति वर्ष 1,22,844 मामले दर्ज होते हैं। 64,478 मौतें होती हैं। आरोग्यश्री सेवाओं के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश सर्वाइकल कैंसर के मामलों में दूसरे स्थान पर है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए आंध्र प्रदेश सरकार अडयार कैंसर संस्थान, चेन्नई के सहयोग से एचपीवी वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 9 से 14 आयु वर्ग की सभी लड़कियों का टीकाकरण कराएगी।

टीके की कीमत

एपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (APSACS) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्वीकार किए गए एकल खुराक-आधारित प्रोटोकॉल के साथ कार्यक्रम को लागू करेगी। APSACS के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टीकाकरण स्कूलों और प्राथमिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। बाजार में वैक्सीन की खुराक की कीमत 4,000 रुपये से 5,000 रुपये है, लेकिन APSACS इस पर 90 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान देने की योजना बना रहा है। यानी टीका सिर्फ 400 रुपये से 500 रुपये में उपलब्ध होगा।

क्या है बीमारी

सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में होता है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के विभिन्न प्रकार, एक यौन संचारित संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर पैदा करने में सबसे अधिक भूमिका निभाते हैं। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के शहरी और पेरी-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं में बड़े पैमाने पर हाई रिस्क सर्वाइकल कैंसर केस पाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+