मोदी सरकार ने शुरू की मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग के लिए 24×7 हेल्पलाइन
नई दिल्ली। कोरोना काल में ऐसी कई बातें सामने आई हैं जब लोग मानसिक स्वास्थ्य से पीडि़त हों। इसी को ध्यान में रखते हुए समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने सोमवार को 24×7 टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 'किरण' का शुभारंभ किया। ये नंबर 1800-500-0019 है। हेल्पलाइन, जिसे विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग द्वारा विकसित किया गया था, इसका का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण लोगों में बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के जवाब में परामर्श प्रदान करना है।

Recommended Video
यह प्रारंभिक स्क्रीनिंग, प्राथमिक चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक सहायता, संकट प्रबंधन, सकारात्मक व्यवहार और मानसिक कल्याण और मनोवैज्ञानिक संकट प्रबंधन जैसी मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास सेवाओं की पेशकश करेगा। यह पहले चरण की काउंसलिंग, सलाह भी प्रदान करेगा और गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को काउंसलर्स को संदर्भित करेगा, जिसमें विकलांग व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications