बराक ओबामा की तरह मोदी भी भरेंगे एयरफोर्स 1 में उड़ान
नयी दिल्ली। अब तक देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति एयर इंडिया में उड़ान भरते नजर आते थे, लेकिन बहुत जल्द इसमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति एयर इंडिया के बजाए एयरफोर्स 1 में उड़ान भरते नजर आएगें। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही एयरफोर्स 1 का आनंद उठाते नजर आएंगे। दरअसल सरकार दो दशक से इस्तेमाल में आ रहे बोइंग 747 को बदलने पर विचार कर रही है।

हालांकि इस मामले पर पूरा फैसला नहीं हो पाया है। इस बड़े फैसले को लेकर सभी संबधित मंत्रालय और रक्षा विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। लेकिन इस राह में सबसे बड़ा रोड़ा जो सामने आ रहा है वो ये कि अब तक खर्चा कम करने पर जोर देती आ रही मोदी सरकार को बड़ा झटका लग सकता है।
अगर बोइंग की जगह एयरफोर्स 1 का चयन किया जाता है तो खर्चे बढ़ जाएंगें क्योंकि दो इंजन वाले बोइंग के मुकाबले 4 इंजन वाला एयरफोर्स 1 काफी मंहगा है। इतनी ही नहीं एयरफोर्स 1 के साथ ईंधन की भी समस्या आती है। पुराने इंजन और बॉडी के आकार के कारण यह बहुत ईंधन खर्च करता है जो कि यात्रा का खर्चा बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications